राजस्थान की बेटियां क्रिकेट खेल में अपना जलवा अब हरियाणा के गुड़गांव में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी. इसके लिए राजस्थान महिला क्रिकेट एशोसिएशन ने टीम का चयन बुधवार को किया. प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से 55 बेटियों ने राजस्थान की टीम के लिए अपनी ट्रायल दी, जिसमें हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं व चूरू जिले की 16 बेटियों का चयन कर नेशनल टीम का गठन किया, जो हरियाणा के गुड़गांव में 10 से 13 मई तक ताऊ देवीलाल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली ऑल इंडिया सीनियर वुमन्स टी-10 में खेलेगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2WzxVBJ
No comments:
Post a Comment