व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइकसवार बदमाश CCTV में कैद - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 12, 2019

व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बाइकसवार बदमाश CCTV में कैद

चूरू जिले का सादुलपुर कस्बा फायरिंग की वारदात से एक बार फिर थर्रा उठा. राजगढ़ पुलिस थाने से कुछ दूर गणगौरी चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुरेन्द्र जडिय़ा की गोली मारकर हत्या कर दी. अंधाधुन फायरिंग में 38 वर्षीय ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पर आए नकाबपोश तीन चार बदमाशों ने इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया और हत्या के बाद बाइक से फरार हो गए. हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मौके पर पहुंची सादुलपुर पुलिस ने इलाके में नाकाबन्दी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक गांव राघा बड़ी निवासी सुरेंद्र जडिय़ा उर्फ ढिलिया सादुलपुर के गणगौरी चौक स्थित अपने ट्रांसपोर्ट कार्यालय के सामने कुर्सी पर बैठा था. इसी दौरान तीन व्यक्ति आए और सुरेंद्र पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/30d1tXV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages