VIDEO: कोटा में भीमगंज मंडी थाने पर कांग्रेसी नेताओं ने किया जमकर हंगामा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 17, 2019

VIDEO: कोटा में भीमगंज मंडी थाने पर कांग्रेसी नेताओं ने किया जमकर हंगामा

कोटा में मंगलवार (16 अप्रैल) को भीमगंज मंडी थाने पर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा किया. मामला पूर्व महापौर राकेश सोरल और एक रिटायर्ड कर्नल के बेटे के साथ हुए विवाद से जुड़ा था. सोरल के साथ मारपीट का आरोप लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया. आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता थाने पर ही धरना पर बैठ गए. पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसी नेताओं को समझाने के प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. करीब ढाई घंटे बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ. जानकारी के मुताबिक, पूर्व उप महापौर राकेश सोरल की गैस एजेंसी पर आए रिटायर्ड कर्नल के बेटे की उनके स्टाफ से किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी. जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी सदस्य डॉक्टर जफर मोहम्मद, कांग्रेस नेता राजेंद्र सांखला समेत तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और रिटायर्ड कर्नल के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Gmd1Pt

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages