भाजपा में शामिल हुए गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने मंगलवार को अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा के लिए जमकर प्रचार किया. कर्नल बैंसला दो दिन के लिए अजमेर दौरे पर हैं. उन्होंने गुर्जर बाहुल्य गांवों में घूमकर भाजपा के लिए वोट मांगे. कर्नल बैंसला ने जिले के एक दर्जन से ज्यादा गावों में भाजपा के लिए प्रचार किया. गुर्जर आरक्षण के जरिए समाज में चर्चित हुए कर्नल बैंसला ने प्रचार के दौरान जनसभाओं में कहा कि देश को मौजूदा हालात में एक मजबूत सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए. ऐसे में नरेन्द्र मोदी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है. कर्नल बैंसला ने कहा कि जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता को बनाए रखने के लिए कदम उठाया था और देश को टूटने से बचाया था. ठीक उसी तरह मोदी देशवासियों के सपनों के भारत का निर्माण कर रहे हैं. (रिपोर्ट- अभिजीत)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UCp1kZ
No comments:
Post a Comment