VIDEO: सारथल गढ़ पैलेस से निकली गणगौर की शाही सवारी, हुई पूजा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 16, 2019

VIDEO: सारथल गढ़ पैलेस से निकली गणगौर की शाही सवारी, हुई पूजा

बारां जिले के छीपाबड़ौद तहसील स्थित सारथल कस्बे में गणगौर का पर्व रविवार को परम्परागत तरीके से मनाया गया. तेजस्वी ईसर व माता गवरी की प्रतिमा को परम्परागत तरीके से श्रृंगारित किया गया. बारां के सारथल गढ़ पैलेस में गणगौर पर्व का यह आयोजन 200 वर्षो से होता आ रहा है. सारथल गढ़ पैलेस के राजा वीरभद्र सिंह राठौड़, पुरु सिंह राठौड़, लोकेंद्र सिंह राठौड़, दिग्विजय सिंह राठौड़ की अगुआई में गणगौर की शाही सवारी परम्परगत तरीके से पैलेस से निकली. ईसरजी की प्रतिमा व गवरी माता की सवारी घोड़ों पर सवार अंगरक्षकों व पैदल सेनानियों के लश्कर के साथ लोक संगीत की धुन पर चलती हुई गणगौर चौक पर जाकर समाप्त हुई. वहां ईसर जी व माता गवरी की पूजा की गई. इस अवसर पर ग्रामीण अंचल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक गणगौर मेला भी परवान पर रहा. सारथल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग शाही सवारी देखने पहुंचे. लोगों ने मेले में घुड़सवारी व घोड़ी नृत्य का लुत्फ़ लिया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GmQ8vE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages