VIDEO: अभिनेत्री राखी सावंत ने टोंक में शिवसेना प्रत्याशी मुकेश महावर के लिए किया रोड शो - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 25, 2019

VIDEO: अभिनेत्री राखी सावंत ने टोंक में शिवसेना प्रत्याशी मुकेश महावर के लिए किया रोड शो

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के बीच नज़र आ रहे सीधे मुक़ाबले के बीच शिवसेना प्रत्याशी मुकेश महावर ने अभिनेत्री राखी सावंत को रोड शो के लिए लाकर माहौल को गरमाने की कोशिश की है. टोंक जिले के देवली निवासी कृषि उद्योग और रियल स्टेट से जुड़े मुकेश महावर के समर्थन में बुधवार को राखी सांवत नें निवाई, सोहेला, टोंक, डिग्गी, मालपुरा व टोडारायसिंह में रोड का कार्यक्रम रखा है और इसी कार्यक्रम के तहत राखी निवाई के बाद रोड शो के लिए टोंक पहुंचीं. राखी सावंत ने यहां अपने ही अंदाज़ में शिवसेना को देश भक्तों की सच्ची पार्टी बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र व गुजरात में पांव जमाने के बाद अब यह पार्टी राजस्थान में भी आगे बढ़ रही है. राखी ने कहा कि वे यहां शिवसेना के लिए वोट मांगने के लिए आई हैं. राखी ने कहा कि वे अब तक कई पार्टियों के प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र के विजय दिलाते आए हैं और अब समय आ गया है जब वे धनुष बाण के चिन्ह वाली पार्टी को भी आजमाएं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vmji94

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages