जिले में बढ़ती आपराधिक वारदातों और एक महिला अधिवक्ता से पुलिसकर्मियों के किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन थाने का घेराव किया और पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जंक्शन में दिनदहाड़े हुए रवि मेघवाल हत्याकाण्ड और जसाना गांव में दिनदहाड़े हुए पवन व्यास हत्याकाण्ड का खुलासा नहीं होने पर आक्रोश जताया और आरोप लगाए कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिससे जिलेभर में लगातार आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं. बुधवार को एक महिला अधिवक्ता से जंक्शन पर पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर किए गए दुर्व्यवहार को लेकर भी माकपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VjqPRf
No comments:
Post a Comment