सीकर जिला मुख्यालय स्थित चोकडीका भवन में शुक्रवार को भाजपा की ओर से प्रबुद्धजन नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सम्बोधित किया. सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पिछले पांच सालों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. खन्ना ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में केवल देश भर में हर रोज स्कैम सामने आते थे, वही भाजपा के शासनकाल में जहां भ्रष्टाचार में कमी आई है वही स्कैम के स्थान पर हर रोज नई स्कीम जनता के सामने आ रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के अपने नारे को सही साबित करने में सफल हुई है. प्रबुद्धजन सम्मेलन में सीकर भाजपा के जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी, यूआईटी के पूर्व चैयरमैन हरीराम रणवा, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Vn1Rnm
No comments:
Post a Comment