VIDEO: एबीवीपी ने भीलवाड़ा कलेक्‍ट्रेट पर किया राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 27, 2019

VIDEO: एबीवीपी ने भीलवाड़ा कलेक्‍ट्रेट पर किया राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने राज्‍य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भीलवाड़ा जिला कलेक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन किया. युवाओं का बेरोजगारी भत्‍ते रोकने व सवर्ण आरक्षण पर रोक लगाने की मांग को लेकर नाराजगी जताई. विरोध-प्रदर्शन के बाद एबीपी ने छात्रसंघ अध्‍यक्ष शंकर लाल गुर्जर के नेतृत्‍व में राज्‍यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. जिसमें चेतावनी दी गई कि आने वाले दिनों में सरकार ने अपने वादों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा. एबीवीपी के जिला संयोजक शरद सिंह चौहान ने कहा कि राज्‍य सरकार ने चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनने पर बेरोजगार युवकों को भत्‍ता दिया जाएगा और किसानों का ऋण माफ किया जाएगा. अब सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद भी मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया. इसके साथ केन्‍द्र सरकार की ओर से प्राप्‍त सवर्ण 10 प्रतिशत आरक्षण को भी राज्‍य सरकार ने लागू नहीं किया है. इसी विरोध में हम प्रदर्शन कर रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UYYTWL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages