राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि देश और प्रदेश में इस वक्त कांग्रेस की आंधी चल रही है और पूरे देश में बदलाव का माहौल है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत जाटव के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने न्यूज 18 राजस्थान से विशेष बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने जनता को धोखा दिया है और अब जनता ने भी बदला लेने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ हिंदू- मुस्लिम और मंदिर- मस्जिद की राजनीति करती है, वहीं कांग्रेस विकास में विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कांग्रेस की भारी मतों से जीत होगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GgtCnZ
No comments:
Post a Comment