पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुरुवार को प्रतापगढ़ जिले के घंटाली क्षेत्र में बांसवाड़ा- डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया. बांसवाड़ा जिले की घाटोल विधानसभा क्षेत्र के घंटाली पहुंचने पर पूर्व सीएम राजे का स्वागत किया गया. सांसद मानशंकर निनामा, राज्यसभा सदस्य हर्षवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, प्रत्याशी कनकमल कटारा, विधायक हरेन्द्र निनामा उनके इस स्वागत में शामिल रहे. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए . राज्य सरकार की लोन माफ करने की घोषणा, बेरोजगार भत्ते की घोषणा सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास में किसी प्रकार की कमी नही आने दी गई . हर क्षेत्र में हमने काम किया और विकास किया है. अब सरकार बदल गई है और चार माह से आप भी देख रहे हो क्या विकास हो रहा है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IJF27g
No comments:
Post a Comment