झुंझुनूं जिले के शेखसर गांव में रविवार की रात शादी समारोह में गाड़ी की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वाहनचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लोगों ने झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में जमकर हंगामा किया. आरोप लगाया कि जान बूझकर गाड़ी से टक्कर मारी गई है. दूल्हे के पिता बाबूलाल मेघवाल ने बताया कि 28 अप्रैल की रात सैनिक नगर झुंझुनूं से शेखसर उनके बेटे की बारात गई थी. बरात में लोग डीजे पर डांस कर रहे थे. इसी दौरान एक गाड़ी बरातियों पर चढ़ा दी. इससे 78 वर्षीय पिता खन्नाराम की मौके पर मौत हो गई. कुछ अन्य बराती घायल हो गए. मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग लेकर अस्पताल परिसर के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए और शव लेने से मना कर दिया. मौके पर पहुंचे ग्रामीण डीएसपी नीलकमल, मंडावा एसएचओ रिया चौधरी एवं कोतवाली थाने के एसआई राकेश ने समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IO4HvK
No comments:
Post a Comment