राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने सड़क हादसे में घायल शख्स को देख अपनी गाड़ी रोक दी. मंत्री ने घायल को अपनी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान भी मंत्री अस्पताल में ही रूके रहे. जब डॉक्टर ने बताया कि घायल की हालत ठीक है और उसकी जान खतरे से बाहर है. तब जाकर मंत्री चांदना अस्पातल से बाहर निकले. जानकारी के मुताबिक मंत्री चांदना अपने मतदान का प्रयोग कर गृह क्षेत्र से चाकसू बायपास होकर जयपुर लौट रहे थे. इसी दौरान गरुड़वासी मोड़ पर एक बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गया. मंत्री चांदना ने घायल शख्स को देखकर तत्काल आपनी गाड़ी रुकवाई और डाईवर व अन्य की मदद से घायल व्यक्ति को उठाकर अपनी गाड़ी में बिठाया. जिसे लेकर वे चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल पहुंचे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GNOwLx
No comments:
Post a Comment