यह नजारा किसी पर्यटक स्थल का नहीं है. यह तस्वीर उदयपुर से जयसमंद रोड की है जहां एक टैंकर अनियंत्रित होकर पेयजल सप्लाई की मुख्य लाइन पर जा गिरा. उसके बाद पाइप लाइन फूटने के बाद कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला. जहां लाखों लीटर पानी लगातार रोड पर बह रहा है लेकिन इसे आकर्षण फव्वारे के रूप में बहते हुए देखा जा सकता है. पिछले 4 घंटे से उदयपुर- सलूंबर मार्ग पर ओडा गांव के निकट यह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जहां से उदयपुर में पेयजल के लिए सप्लाई होने वाला यह पानी व्यर्थ में सड़क किनारे बह रहा है. इस नजारे के बीच रोड पर दुपहिया वाहन चालकों को फव्वारे के बीच क्रॉस करना पड़ रहा है. (रिपोर्ट- सतीश)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VyQ6ab
No comments:
Post a Comment