लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट भी हॉट सीट बनी हुई है, यहां दो महिला प्रत्य़ाशियों में टक्कर है. बुधवार को दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा लालसोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर रहीं. इस दौरान उनके साथ उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा और दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा भी मौजूद रहे. करीब दो दर्जन ग्राम पंचायत मुख्यालयों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा व उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की. इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने गिनाया. साथ ही कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय योजना से गरीबों का हित होने की बात भी कही. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2PuY6GV
No comments:
Post a Comment