अलवर जिले की रामगढ़ विधायक साफिया जुबेर खान हनुमानगढ़ जिले में श्रीगंगानगर से कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल के लिए प्रचार कर रही हैं. इस दौरान हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक साफिया जुबेर खान ने कहा कि जिले में कहीं भी चुनावी माहौल नजर नहीं आ रहा uw क्योंकि वोटर चुप हैं और साइलेंट वोट हमेशा कांग्रेस को ही जाता है. भाजपा की ओर से मोदी के नाम वोट मांगने और कांग्रेस की ओर से मोदी को हटाने के नाम पर वोट मांगने और जिले के मुद्दों पर दोनों प्रत्याशियों की चुप्पी पर विधायक ने कहा कि दोनों में से एक को ही जनता चुनेगी. जिले के मुद्दों पर उन्होने कहा कि पंजाब से आ रहे गंदे पानी को लेकर पंजाब सरकार से राजस्थान सरकार बात करेगी. हनुमानगढ़ जिले में कृषि विश्वविद्यालय की मांग भी राज्य सरकार ही पूरी करेगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2L8dxqe
No comments:
Post a Comment