बूंदी जिले में नमाना थाना क्षेत्र के बरुंधन मोड़ के पास एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से कार जल कर खाक हो गई. कार में सवार तीन लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई. घटना के संबध में नमाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग नमाना से बूंदी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बरुंधन मोड़ के पास कार में अचानक आग लग गई. आस पास के लोगों ने नमाना पुलिस और बूंदी नगर परिषद को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बूंदी की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक कार जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2XRYaDU
No comments:
Post a Comment