VIDEO: चाकसू में बंदरों के झुंड ने दो युवतियों पर किया हमला, स्थित गंभीर - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 30, 2019

VIDEO: चाकसू में बंदरों के झुंड ने दो युवतियों पर किया हमला, स्थित गंभीर

जयपुर जिले के चाकसू में इन दिनों ने बंदरों का आतंक है. कस्बे के वार्ड नंबर-16 के निवासी प्रभुलाल सैनी की दो बेटियां आशु (23) व सपना ( 21) छत पर थीं, अचानक बंदरों के एक झुंड ने हमला कर दिया. जिनसे जान बचाने के चक्कर में दोनों छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को चाकसू सेटेलाइट अस्पताल में लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर कर दिया गया. दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है. जिनका इलाज जयपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है . लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कस्बे में बंदरों का आतंक जोरों पर है, बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं, कई बार शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन बंदरों को पकड़े के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2GNUOe7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages