VIDEO: कोटा में नव संवत्सर की रही धूम, दीपदान और महाआरती से स्वागत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 7, 2019

VIDEO: कोटा में नव संवत्सर की रही धूम, दीपदान और महाआरती से स्वागत

आज भारतीय नववर्ष है, लेकिन राजस्थान के कोटा में शुक्रवार रात नव संवत्सर की पूर्व संध्या की गजब की धूम रही. भारतीय नववर्ष के स्वागत में किशोरसागर तालाब में मां भारती व गंगा मां महाआरती की गई साथ ही महिलाओं ने दीपदान किया. ऐसे में आरती व सैकंडों दीपों से किशोरसागर तालाब झिलमिला उठा. इस प्रकार महाआरती व दीपदान करके शहरवासियों ने रात को संवत्सर 2075 का विदाई दी तो नव संवत्सर 2076 का भव्य स्वागत किया. यह कार्यक्रम नववर्ष उत्सव आयोजन समिति की ओर से किया गया. इस मौके पर किशोरसागर तालाब की बाहरदरी पर गोविंद देवजी की मनमोहक झांकी सजाई गई. बालिकाओं ने भजनों पर नृत्य किया तो गिरिराज मित्र मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी. शहर में संतोषीनगर चौराहा ओर कंसुआ धाम पर भी नववर्ष के स्वागत में पूर्व संध्या पर दीपदान ओर महाआरती की गई. लोगों ने एक दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2G3Danf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages