बीकानेर के धर्मास गांव में कर्ज में डूबा एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया. किसान की मांग है कि वो अब इस कर्ज को दे नहीं सकता और उसका कर्जा माफ किया जाए. घटना की सूचना के बाद गांव में हडकंप सा मच गया. 80 साल का किसान मालाराम जाट कर्ज में डूब जाने की वजह से टावर पर चढ़ गया. मालाराम ने आज से पांच साल पहले अपने खेत पर एसबीआई बैंक से 13 लाख रुपए का लोन लिया था जिसको चुकता नहीं कर पाने के कारण उसकी जमीन को ज़ब्त कर लिया गया. इससे नाराज होकर किसान टावर पर चढ़ गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2X2f4Pv
No comments:
Post a Comment