VIDEO: कांग्रेस करती है सिर्फ रायता फैलाने का काम : मंत्री महेश शर्मा - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 19, 2019

VIDEO: कांग्रेस करती है सिर्फ रायता फैलाने का काम : मंत्री महेश शर्मा

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा गुरुवार को राजसमंद दौरे पर रहे. राजसमंद पंहुचकर उन्होंने पुष्टिमार्ग की तृतीयपीठ द्वारिकाधीश मंदिर के उत्थापन झांकी के दर्शन किए. शर्मा ने इसके बाद चुनाव कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इन चुनावों का लक्ष्य देशहित में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. राजसमंद की प्रत्याशी दीया कुमारी हैं जो एक अच्छे घराने से स्पष्ट छवि की कार्यकर्ता हैं. बतौर सवाईमाधोपुर विधायक उनके कार्यकाल और विकास कार्यों को जनता ने देखा है. यह निश्चित है कि राजसमंद की जनता भी उनको सेवा का मौका देगी. कांग्रेस की ओर से हर आमसभा में राफेल घोटाले के सवाल पूछने पर भड़के शर्मा ने कांग्रेस को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ चुनाव में जाने का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए रायता फैलाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस खुद अपने गिरेबान मे झांककर देखे तो सवाल पूछना भूल जाएगी. (रिपोर्ट- तरुण)

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2veM2Ac

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages