लोकसभा चुनाव की सियासी जंग बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले हाड़ौती में भी चरम पर है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां टिकट घोषित होने के बाद जीत के लिए मशक्कत कर रही हैं लेकिन कोटा- बून्दी लोकसभा सीट पर बीेजेपी को अपनों से ही चुनौती मिल रही है. जयपुर जाकर भाजपा नेताओं के पास सांसद ओमबिरला को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध दर्ज करवा चुके नेताओं से अब प्रचार अभियान के दौरान भी चुनौती मिल रही है. कोटा में एक बीजेपी पार्षद का वीडियो वायरल हो रहा है. यह पार्षद गुर्जर समाज के लोगों से एक बैठक के दौरान सांसद ओमबिरला के पक्ष में मतदान नहीं करने की सौगंध दिलवा रहा है. जिस बीजेपी पार्षद का वीडिया वायरल हो रहा है वो पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल के भतीजे का है. न्यूज 18 राजस्थान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2WHaaqT
No comments:
Post a Comment