भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव को लेकर जहां प्रमुख राजनैतिक दल चुनावी रण में वर्चस्व की लड़ाई कर मैदान मारने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए है वहीं चित्तौड़गढ़ के एक खेत में दो नागों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नजारा लोगों के लिए अजूबा बना रहा. दरअसल गंभीरी नदी के पास एक खेत में दो नाग अपने वर्चस्व की लड़ाई करते नजर आए. वहीं कुछ लोगों ने इस नजारे को देखकर नाग-नागिन का आलिंगन बताया. गौरतलब है कि वर्षाकाल में ऐसे नजारे देखने को मिलते है, लेकिन भीषण गर्मी के दौरान खेत में दो नागों के मिलन या फिर वर्चस्व की लडाई के दृश्य ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि भीषण गर्मी के बीच शायद एक बार फिर मौसम पलट कर वर्षा अथवा ओलावृष्टि संभावित हो.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2J9mMnx
No comments:
Post a Comment