मोबाइल में चार्ज करते ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक कुंजबिहारी मीणा गावड़ी के रहने वाले थे. घर पर ही मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लगाया. इसी दौरान धमाका हुआ और कुंज बिहारी करंट से गंभीर रूप से झुलस गए. गंभीर रूप से घायल अवस्था में कुंजबिहारी को एमबीएस अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. कुंजबिहारी के तीन छोटे बच्चे हैं. एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए शव का पोस्टमार्स्टम कर परिजनो केा सुपुर्द कर दिया गया. परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2Vpc8fm
No comments:
Post a Comment