लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को जयपुर में बीजेपी के एससी-एसटी सेल का विजय संकल्प संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने भी शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एससी-एसटी वर्ग को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा. कांग्रेस ने तो कभी संविधान के प्रावधानों का सम्मान किया और न ही बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनावों में अम्बेडकर को हराने के लिए उनके सामने अपना उम्मीदवार उतारा. थावरचंद गहलोत ने मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2UFj72B
No comments:
Post a Comment