VIDEO: खेरवाड़ी में आबकारी विभाग ने दो घरों से जब्त की 5 लाख की अवैध शराब - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, April 6, 2019

VIDEO: खेरवाड़ी में आबकारी विभाग ने दो घरों से जब्त की 5 लाख की अवैध शराब

उदयपुर जिले के खेरवाड़ी में आबकारी निरोधक दल ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दो अलग- अलग मकानों में अवैध शराब से भरे कार्टन जब्त किए. मुखबिर की सूचना पर आबकारी अधिकारी कुलदीप बक्शी के नेतृत्व में टीम में पहाड़ा थाना क्षेत्र के कनबई गांव के घाटी फला व सुख बावड़ी में छापेमारी की गई. कार्रवाई में घाटी फला में अमित कुमार मीणा के मकान में अवैध शराब के 23 कार्टन व सुखबावड़ी फला में नाथू मीणा के मकान में 144 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध शराब पाई गई. कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों मकान से अवैध शराब के कुल 167 कार्टन जब्त कर लिए. अवैध शराब की कुल कीमत 5 लाख बताई जा रही है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2IePMtu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages