VIDEO : कच्ची शराब बनाने का 15000 लीटर माल नष्ट, दो दर्जन से अधिक भट्टियां तोड़ीं - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 5, 2019

VIDEO : कच्ची शराब बनाने का 15000 लीटर माल नष्ट, दो दर्जन से अधिक भट्टियां तोड़ीं

अलवर जिले के तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार थानों की पुलिस और क्यूआरटी की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हजारों लीटर वास (लहन) नष्ट की. दो दर्जन से अधिक कच्ची शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ा गया. इस दौरान शराब माफिया भागने में कामयाब रहे. गौरतलब है कि अलवर जिले में सैकड़ों जगहों पर अवैध रुप से कच्ची शराब बनाने के कारखाने चलते हैं लेकिन स्थानीय थाना पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है. पुलिस अधीक्षक अलवर ने लोकसभा के चुनाव में अवैध शराब के इस्तेमाल की आशंका के चलते डीएसपी भिवाड़ी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए तो इन भट्टियों का भंडाफोड़ हुआ. भिवाड़ी डीएसपी के निर्देशन में तिजारा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह व थानाधिकारी शेखपुर चांद सिंह, सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल समस्त सर्किल के थानों के पुलिस बल व क्यूआरटी टीम के द्वारा तिजारा ओर शेखपुर थाना इलाके के नगला शाहाबाद व भिंडूसी में छापा मारा गया. यहां अवैध शराब की बनाने वाली दो दर्जन से अधिक भट्टियों को तोड़ा गया. मौके पर मिली 15000 लीटर वास (लहन) नष्ट की गई. पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए तो कुछ पुलिस बल उनके पीछे भी दौड़ा पर वह हाथ नहीं लगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2CWtFVe

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages