बीजेपी से जुड़ा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम ) की ओर से सोमवार को दौसा में बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस बाइक रैली के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. यह बाइक रैली दौसा शहर के सोमनाथ महादेव मंदिर से रवाना हुई और शहर के प्रमुख प्रमुख मार्गों से होती हुई मान क्लब मैदान में पहुंची. जिसके बाद संगठन से जुड़े युवाओं ने एक अनौपचारिक बैठक भी की. इस रैली का मकसद मतदाताओं को बीजेपी को वोट देने के लिए प्रेरित करना था. (रिपोर्ट- आशीष)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZMw9iS
No comments:
Post a Comment