अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक ट्रैक का फ्रांस के साइमन कलेरी ने किया निरीक्षण - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 26, 2019

अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक ट्रैक का फ्रांस के साइमन कलेरी ने किया निरीक्षण

चूरू जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में 6 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक ट्रैक का टेस्टिंग कार्य गुरुवार को पूरा हो गया. फ्रांस से आए इन्टरनेशल एमेचर एथलेटिक फेडरेशन के प्रतिनिधि साइमन कलेरी ने जिला कलेक्टर संदेश नायक, जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा व मलेशिया के सर्वेयर के.के.ला की मौजूदगी में ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के बाद ही ट्रैक को क्लास वन का सर्टिफिकेट, इन्टरनेशल एमेचर एथलेटिक फेडरेशन की ओर से जारी किया जा सकेगा. साइमन कलेरी ने न्यूज 18 राजस्थान से बातचीत में ट्रैक कार्य की गुणवत्ता को लेकर संतुष्टि जताई. उन्होंने बताया कि इस ट्रैक पर खिलाड़ी अब 400 मीटर दौड़, लांग जंप, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो आदि की तैयारी कर सकेंगे. दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम जैसे 400 मीटर के इस सिंथेटिक ट्रैक में 8 लेन हैं, प्रत्येक लेन 1.24 मीटर की रखी गयी है. जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि इस ट्रैक से प्रदेशभर के खिलाड़ियों को फायदा होगा.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2ZDKhKS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages