राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में शनिवार को फिल्म अभिनेता और हाल ही पार्टी में शामिल हुए सनी देओल ने रोड शो किया. करीब दो घंटे चले इस रोड शो में प्रत्याशी के साथ सनी देओल भी लोगों से वोट की अपील करते नजर आए. इस रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और सनी देओल के प्रशंसकों की खासी भीड़ जुटी. अजमेर सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. राजस्थान के इस पहले चरण में कुल 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. शेष 12 सीटों पर 6 मई को वोटिंग होगी.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2vrsVmW
No comments:
Post a Comment