अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में लगातार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक नाबालिग सहित 3 कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 9 बाइक बरामद की है. आरोपियों ने 50 से अधिक बाइक चोरी करने की वारदात कबूल की है. गिरफ्तार किए बदमाश गौरव के खिलाफ 20 मामले दर्ज हैं, जबकि बिंदु के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज है. आरोपियों ने 21 अप्रैल को एमजी मोबाइल की दुकान के सामने से बाइक चोरी की थी. इसके बाद पुलिस की जांच में दोनों सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते दिखाई दिए. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 चोरी की बाइक मिली, तब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो चोरी की 9 बाइक बरमाद हो गई . आरोपी बाइक के चेचिस नम्बर बदल कर फर्जी कागज तैयार कर बेच दिया करते थे.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2XP8IDL
No comments:
Post a Comment