राजस्थान के अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के सर्मथन में गुरुवार को आयोजित जनसभा में पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए. इस दौरान मंच पर ही बीजेपी नेताओं में जमकर लात घूंसे चले. इस हंगामे और मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बीजेपी नेता नवीन शर्मा ने आरोप लगाया कि भंवरसिंह पलाड़ा समर्थकों ने मंच पर एकाएक उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. घटना के बाद बीजेपी प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की सभा को बीच में ही रद्द करना पड़ा. पलाड़ा सर्मथकों ने नवीन शर्मा के साथ जमकर मारपीट की और इस दौरान बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी हाथापाई हुई. घटना के बाद नवीन शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी प्रदेश नेताओं की दी है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VB0376
No comments:
Post a Comment