झुंझुनूं के बड़ाऊ में पिस्तौल दिखाकर 2 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 5, 2019

झुंझुनूं के बड़ाऊ में पिस्तौल दिखाकर 2 लाख रुपए लूट ले गए बदमाश

खेतड़ीनगर थाने के बड़ाऊ के दुकानदार दुलीचंद शर्मा को बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर लूट लिया. रसूलपुर निवासी दुलीचंद की बड़ाऊ में किराना की दुकान है. बुधवार रात 10 बजे दुकान बंद करके अपने दो बेटों के साथ घर लौट रहे थे. रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए पांच युवकों ने देसी कट्टा दिखाकर दो लाख रुपए लूट लिए. जब लड़के ने विरोध किया तो कट्टे की बट से सिर पर वार कर दिया. लूट की घटना की सूचना खेतड़ीनगर पुलिस को दी गई. थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने नाकाबंदी करवाई. उसी दौरान बाइक पर जाते दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़़ित दुलीचंद शर्मा ने खेतड़़ी नगर थाने में 5 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. ग्रामीणों ने लूट की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ाऊ का बाजार बंद कर दिया. थानाधिकारी किरण सिंह यादव ने ग्रामीणों को जब आश्वस्त किया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी http://bit.ly/2VjRP3a

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages