महाशिवरात्रि के अवसर पर राजस्थान के जोधपुर जिले की पीपाड़ शहर में सोमवार को भी प्राचिन शिव मंदिर में लोग पूजा-अर्चना को वंचित रह गए. दरअसल, भुंडाना गांव स्थित इस प्राचीन मंदिर में शिवरात्रि को पूजा करने तो लोग पहुंचे लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने उनका रास्ता बंद कर दिया. रास्ता बंद देखा तो लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उधर, कुछ महिलाओं ने वहीं पर एक बिजली के खंभे का जलाभिषेक कर अनूठे अंदाज में विरोध जताया. यह विरोध स्वरूप पूजा अर्चना का एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. गांव के बगाराम जाखड़ ने बताया कि पुरातत्व विभाग के जरिए संरक्षित श्रेणी का यह सदियों पुराना मंदिर आसपास के हजारों लोगों की श्रद्धा का केंद्र है. शिवरात्रि के अवसर पर कुछ लोगों ने महादेव मंदिर का रास्ते में पत्थर एवं कंटीली झाड़ियां डाल कर रास्ता रोक दिया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2NID0En
No comments:
Post a Comment