VIDEO: देखें कैसे कोटा के बृजराज भवन में खेली गई रियासतकालीन कोड़ामार होली - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 22, 2019

VIDEO: देखें कैसे कोटा के बृजराज भवन में खेली गई रियासतकालीन कोड़ामार होली

कोटा के पूर्व राज परिवार की ओर से कोड़ामार होली खेली गई. यह होली रियासतकाल से नयापुरा स्थित बृजराज भवन में खेली जाती रही है. इस रियासतकालीन परंपरा का आज भी निर्वहन किया जाता है. जिसमें हाड़ौती भर के ठिकानेदारों और क्षत्राणियों ने कोड़ामार होली खेली. होली में पूर्व राज परिवार के युवराज व पूर्व सांसद इज्यराज सिंह और उनकी पत्नी व भाजपा से लाडपुरा विधायक कल्पना देवी मौजूद रहीं. इसमें होली में महिलाओं पर पुरुष कलर की डोलची मारते हैं और उसके बाद महिलाओं की ओर से बदले में कोड़े मारे जाते हैं. आज खेली गई होली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. पूर्व युवराज इज्यराज सिंह और युवरानी कल्पना देवी ने होली खेलने पहुंचे लोगों पर रंग डाला, महिलाओं ने कोड बरसाए. ऐसे में पूर्व राज परिवार के बृजराज भवन आज पूरी तरह से होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TkfzSQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages