अजमेर के परबतपुरा बाईपास पर स्थित मारुति शोरूम के सर्विस ब्लॉक में अचानक आग लगने से वहां पड़ी सारी एक्सेसरीज जलकर राख हो गई. आग लगने की सूचना मिलने पर तीन दमकल मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि आग से लाखों रुपयों की एक्सेसरीज जलकर राख हो गई है.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2C3lIgB
No comments:
Post a Comment