VIDEO : पैंथर ने किया बछड़े का शिकार, क्षेत्र के लोग दहशत में - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 23, 2019

VIDEO : पैंथर ने किया बछड़े का शिकार, क्षेत्र के लोग दहशत में

अलवर जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलान की घाटी में देर रात एक पैंथर ने सड़क किनारे एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया. इस दौरान कुछ लोग जो अपने वाहनों से सड़क पर जा रहे थे तो उन्होंने गाड़ी की लाइट जलाकर देखा तो पैंथर ने बछड़े का गला दबाया हुआ था. इसके बाद उन्होंने पैंथर के इस शिकार के दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. खैरथल नगर पालिका का पार्षद सुमित रोघा भी देर रात जयपुर से खैरथल अपने साथियों के साथ वापस लौट रहे थे. जब वह कोलान की घाटी के पास पहुंचे तो उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी. उन्होंने देखा एक पैंथर बछड़े का शिकार कर रहा है. वह वहीं ठहर गए और उन्होंने भी इस का वीडियो बनाया. गौरतलब है सरिस्का के जंगलों से पैंथर बाहर निकलने लगे हैं. इन जंगली जानवरों के गांवों और शहरी आबादी में आने के मामले बढ़ने लगे हैं. इससे वन्य जीवों के साथ यहां के स्थानीय निवासियों के जीवन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. वहीं पर्यावरणविद इसे मनुष्य के जंगल काटने से जोड़ते हैं. उनका कहना है कि क्योंकि मनुष्य ने इन जानवरों के प्राकृतिक आवास छीन लिए हैं. इसी कारण यह जानवर बेघर होकर मनुष्य की आबादियों की ओर आ रहे हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ulTCsD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages