VIDEO : पशु बाड़े में होलिका दहन के बाद लगी भंयकर आग - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 22, 2019

VIDEO : पशु बाड़े में होलिका दहन के बाद लगी भंयकर आग

उदयपुर जिले के भींडर कस्बे में होलिका दहन के बाद रामद्वारा के सामने एक पशु बाड़े में भीषण आग लग गई. अचानक से बाड़े में लगी आग से अफरातफरी का माहौल हो गया. आग इतनी भीषण थी कि बाड़े के पास वाले घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गई. करीब एक घंटे तक खासी मशक्कत के बाद उदयपुर से पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया. आग के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं सूचना पर पहुंची भींडर थाना पुलिस ने भी मौका मुआयना कर जांच कर शुरू कर दी है. पुलिस यह भी मालूम कर रही है कि आग लगने के समय बाड़े में कितने पशु थे. इतनी भीषण आग के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि अग्निशमन विभाग क्यों इतना लापरवाह हो गया कि उसने जो इमारतें ऐसी हैं, जहां आग लगने के बाद उससे निपटने के उपकरण हैं या नहीं, यह जांच सही प्रकार से नहीं करते हैं. अब जैसे-जैसे गरमी बढ़ती जाएगी, उसके साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जाएंगी. लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग को थोड़ा चेताने की आवश्यक्ता है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TXVhTH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages