VIDEO: कोटा में हुई टेरीन व्हीकल रेसिंग में टीम स्पार्क ने जीता खिताब - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 31, 2019

VIDEO: कोटा में हुई टेरीन व्हीकल रेसिंग में टीम स्पार्क ने जीता खिताब

कोटा में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में तीन दिन टेरेन व्हीकल रेसिंगका रोमांच रहा. तीन कैटेगरी के ट्रैक पर रेसिंग हुई. चैंपियनशिप की रेसिंग का फाइनल एंड्यूरेंस ट्रैक पर हुआ, यह मुकाबला टीम स्पार्क ने जीता. दूसरे स्थान पर टीम जनक्वार्ड व नाइट्रोक्स रही. दिल्ली इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी की गर्ल्स टीम ने भी इसमें भाग लिया, जिनका प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा. इंफी लीग मोटर स्पोटर्स ओर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यह रेसिंग यूनिवर्सिटी कैंपस में अरावली टेरेन व्हीकल चैंपियनशिप के नाम से करवाई गई. इवेंट के आखरी दिन एंड्यूरेंस ट्रैक पर यह गाडियां देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज व टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटस की टीमों ने 3.5 किलोमीटर के एंडयूरेंस ट्रैक पर अपनी गाडियां दौड़ाई. कई गाडियां ब्रेकडाउन हुई, लेकिन गाडियों को चलाने वाले इंजीनियरिंग स्टूडेंटस ने सभी बाधाओं को पार करते हुए रेस पूरी की. वहीं 20 से ज्यादा टीमो ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया. फाइनल मुकाबला व विभिन्न कैटेगरी की विजेता टीमों को 10 लाख रूपए की राशि इनाम स्वरूप दी गई.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2V2WRAO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages