VIDEO : आमेर महल में गर्मी से हथनी मालती को आया गुस्सा, सहेली चंपा को मारी टक्कर - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 28, 2019

VIDEO : आमेर महल में गर्मी से हथनी मालती को आया गुस्सा, सहेली चंपा को मारी टक्कर

मरू भूमि राजस्थान में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है. इसका एक नजारा बुधवार को राजधानी जयपुर के आमेर महल में देखने को मिला. यहां पर 44 नंबर की हथनी जिसका नाम मालती है, उसने अपनी ही साथ हथनी 74 नंबर की हथनी चंपा को टक्कर मार दी. हथनी के अचानक तेवर बदलने से महावतों के थोड़ी देर के लिए हाथ-पांव कांप गए. फिर उन्होंने हथनी के गुस्से का कारण सोचा तो उनकी समझ में आया कि तापमान में हुए इजाफे की वजह से हथनी को गुस्सा आ रहा था. दोनों हथनी का मौके पर महावतों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह माहौल को शांत बनाया. दोनों को काबू का काम महावतों ने काफी कुशलता से किया वरना आज आमेर के महल परिसर में काफी पब्लिक थी. महावतों ने बताया कि दोनों ही हथनी पिछले 10 साल से एक साथ रह रही हैं. दोनों बहुत पुरानी सहेली भी हैं. महावतों ने हथनी को ठंडाई पिलाई. महावतों का कहना है कि इस मौसम में अक्सर हाथियों का मिजाज़ गर्म हो जाता है. जयपुर में 115 से ज्यादा हाथी हैं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2uxvgfG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages