राजस्थान के जालोर के बागोड़ा रोड़ स्थित आईएनआईएफडी गुरूकुल की ओर से होली पर्व को लेकर आयोजित होली फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने जमकर आनंद उठाया. पहली बार जालोर में हुए इस आयोजन में युवक युवतियों ने जमकर रेन डांस में ठुमके लगाए. वहीं युवाओं ने होली की मस्ती में रेन डांस, फैशन शो, खेलकूद में भाग लिया. होली फैस्टिवल में युवतियों ने फैशन डिजाइन किए परिधान पहनकर रैंप पर केटवॉक किया. साथ ही संगीत की मधुर धुन पर युवाओं ने फैशन शो में अपना जलवा दिखाया, इसके बाद होली के सतरंगी रंग व गुलाल से होली खेली गई. वहीं डीजे की धुन पर युवाओं ने रेन डांस करने का जमकर लुप्त उठाया. सेल्फी बूथ पर विंटेज जीप के साथ भी युवाओं ने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया. होली फैस्टिवल पर संस्थान की ओर से विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2WbpCLF
No comments:
Post a Comment