VIDEO: देखें टोंक में होली के दिन कैसे निकली बादशाह की सवारी - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 22, 2019

VIDEO: देखें टोंक में होली के दिन कैसे निकली बादशाह की सवारी

टोंक जिले में होली पूरे धार्मिक हर्षोल्लास और परंपरागत रूप से मनाई गई. सभी जगह नाचते गाते व डीजे की धुनों पर थिरकते लोग अलग-अलग रंगों से सरोबार नज़र आए. इस अवसर पर टोंक जिला मुख्यालय पर रियासतकाल से चली आ रही परंपरा के अनुसार बादशाह की सवारी निकाली गई. पुरानी टोंक के अजमेर वालों की कोठी से शुरू होकर मुख्य बाज़ार में निकली यह सवारी बाद में वहीं आकर खत्म हुई. बादशाह की सवारी पर इस बार चुनावी रंग भी देखने को मिला और पहली बार इस सवारी में शामिल हुए सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की मौजूदगी में पीएम मोदी के नाम के नारे गूंजे. शहरवासी व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग सब कुछ भूल कर सिर्फ होली के रंगों में रंगे नज़र आए. सांसद जौनापुरिया भी स्वयं नृत्य करते नज़र आए. आयोजकों के अनुसार टोंक में नवाबी रियासत होने के चलते नवाब के प्रतिरूप में एक व्यक्ति को ऊंट या फिर घोड़े पर बिठाया जाता था और आम जनता उसे ही नवाब का रूप मान उससे रंग खेला करती है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2JvHu2A

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages