VIDEO: सुजानगढ़ में देर रात को बनाई सड़क सुबह ही उखड़ गई - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 19, 2019

VIDEO: सुजानगढ़ में देर रात को बनाई सड़क सुबह ही उखड़ गई

चूरू जिले के सुजानगढ़ के भोजलाई मार्ग पर बन रही 300 मीटर डामर की सड़क के निर्माण में वार्डवासियों ने अत्यधिक भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं. यहां पर बीती रात को सड़क बनाई गई और सुबह लोगों ने सड़क निर्माण में लगी सामग्री को हाथों में उठा लिया और अधिकारियों कों दिखाने लगे. लोगों का आरोप है कि कम से कम 20एमएम मोटी सामग्री सड़क में बिछाई जानी चाहिए, क्योंकि यह सड़क तो वाहनों के टायरों के साथ चिपककर चली जाएगी. ठेकेदार फर्म की ओर से सीधे रेत पर ही झारा लगाकर कंकड़ बिछा दिए गए हैं, जबकि सड़क में सामग्री की मोटाई न के बराबर है. लोगों ने बताया कि रात में हमारे विरोध के बावजूद सड़क बनाई गई. सुबह जब सड़क से वाहन गुजरे तो चारों और सड़क पर रेत के धब्बे दिखने लगे. लोगों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाया तो सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पूर्णाराम पहुंचे और लोगों से बातचीत की.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2ubAY6A

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages