राजसमंद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ वी विश फाउण्डेशन की सालगिरह भी है. वी विश फाउण्डेशन की ओर से इस मौके पर महिलाओं मे आत्मविश्वास पैदा करने के लिए विशेष तौर पर नाइट राइडिंग का आयोजन किया गया. बुधवार की देर रात कांकरोली के पुराने बस स्टैण्ड से महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली. रैली से पूर्व एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए. इस रैली को एक वर्ष की मासूम बच्ची ने झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली मे विभिन्न वर्ग और संगठनों से जुडी महिलाओं ने शहर मे स्कूटी चलाकर आत्मविश्वास का परिचय दिया. रैली के माध्यम से यह प्रदर्शित किया गया कि महिलाएं अकेली होकर भी बिना किसी की मदद के अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं. यह रैली मुखर्जी चौराहा, विवेकानन्द चौराहा, गौ माता सर्किल, सालमपुरा, पीपरडा हाई वे पर होती हुई फव्वारा चौक से फिर बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई. इसके बाद संगठन का एक वर्ष पूरा होने पर केक भी काटा गया.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2VJ6rJa
No comments:
Post a Comment