VIDEO: सांसद ओमबिरला को फिर प्रत्याशी बनाने की घोषणा के बाद लगा बधाई देने वालों का तांता - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 23, 2019

VIDEO: सांसद ओमबिरला को फिर प्रत्याशी बनाने की घोषणा के बाद लगा बधाई देने वालों का तांता

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची में कोटा- बून्दी सीट से सांसद ओमबिरला के नाम की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया. होली की देर रात तक सांसद बिरला को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. शुक्रवार को सुबह से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शास्त्री नगर आवास पर पहुंचकर सांसद ओमबिरला को बधाई दी. इससे पहले ओमबिरला तीन बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के सांसद इज्यराज सिंह को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. इज्यराज सिंह अब बीेजेपी में शामिल हो चुके हैं. शुक्रवार को सांसद बिरला के आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओ के साथ- साथ विभिन्न समाज के प्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्हें फिर प्रत्याशी बनाए जाने पर जीत की शुभकामनाएं दीं.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2Fl5KPC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages