लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में चुनावी सरगर्मियां परवान पर हैं. चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी दावेदारी भी जता रहे हैं. राजस्थान के थानागाजी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक कांतिलाल मीणा ने भी दौसा लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ने की बात कही है, उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने यह तय किया है कि वे लोकसभा का चुनाव लड़े, ऐसे में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. विधायक कांतिलाल मीणा ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगेंगे यदि पार्टी टिकट देती है तो पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, यदि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय से चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि दौसा लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा आती हैं, जिनमें जयपुर जिले की चाकसू और बस्सी तथा अलवर जिले की थानागाजी विधानसभा भी शामिल है, ऐसे में थानागाजी से निर्दलीय विधायक दौसा लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी जता रहे हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2GV7jXB
No comments:
Post a Comment