VIDEO: हमारी सरकार सभी के हित में फैसले करती है- सीएम गहलोत - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 10, 2019

VIDEO: हमारी सरकार सभी के हित में फैसले करती है- सीएम गहलोत

जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनसुनवाई की, इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को जनता के काम करने के लिए उनके बीच जाना चाहिए और मुख्यमंत्री को जनसुनवाई करनी चाहिए. गहलोत ने कहा कि इसलिए हमारी सरकार जनता के बीच है, जिससे लोगों के ज्यादा से ज्यादा काम हो सके. सीएम गहलोत ने कहा कि कुछ काम ऐसे भी होते हैं जो नहीं कर सकते हैं, लेकिन जिनके हो सकते हैं वह काम होना जरूरी है. सीएम गहलोत ने कह कि लोगों को न्याय मिले यह हमारी प्राथमिकता है और हमने सभी अधिकारियों से भी कहा है कि वे जनसुनवाई करे जिससे लोगों को राहत मिल सके. गहलोत ने यह भी कहा कि पिछली सरकार में हमने सरकार काम को गारंटी से जोड़ा था तय समय में काम पूरा हो, इसके लिए कानून बनाया था, लेकिन सरकार बदलते ही इसे बंद कर दिया गया. गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार सभी के हित में फैसले करती है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2SUxwXZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages