भरतपुर में इन दिनों होली की धमाल मची हुई है. मित्र मंडली तरुण समाज समिति की ओर से मंगलवार को शहर में अटपटी अलबेली महामूर्खाधिराज की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण महामूर्खाधिराज की उपाधि से सुशोभित कांग्रेस नेता डॉ सुरेश यादव बने हुए थे. यात्रा के दौरान उन्हें बच्चों की बोतल से दूध पिलाया गया और उन्हें गोभी के फूल को सुंघाकर होली की खुशबू का आनंद दिलाया गया. शोभायात्रा में देशभक्ति भी देखने को मिली और पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों का चित्रण पेश कर देशभक्ति का जज्बा भी पैदा किया गया. शोभायात्रा में स्वांगिया अपने स्वांग को दिखाकर दर्शकों को आकर्षित कर रहे थे तो वहीँ बैंड बादकों ने आकर्षक ध्वनियां बिखेरकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया. डॉ सुरेश यादव ने कहा कि होली के मौके पर महामूर्ख बन कर वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उल्लेखनीय की पिछले 49 वर्षों से हर साल होली के अवसर पर रंगीलो महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसके तहत महामूर्खाधिराज की शोभायात्रा जैसे कार्यक्रम होते हैं.from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2WbNdvR
No comments:
Post a Comment