VIDEO: अनोखी बारात, जहां दूल्हे के साथ बाराती भी आए घोड़ों पर होकर सवार - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 10, 2019

VIDEO: अनोखी बारात, जहां दूल्हे के साथ बाराती भी आए घोड़ों पर होकर सवार

आपने अभी तक दूल्हे को घोड़ी पर बैठे और बरातियों को पैदल चलते देखा होगा. आज हम आपको दिखाते हैं एक ऐसी अनोखी शादी जिसमें दूल्हे के साथ बाराती भी घोड़े पर हैं. यह कोई सामूहिक विवाह की बारात नहीं बल्कि एक दूल्हे देशबंधु सांवरिया की बारात है. इसमें सभी बाराती घोड़े पर सवार हैं. बारात में आई महिलाएं बग्गी में और बुजुर्ग लोग सजी-धजी कारों में मौजूद रहे. यह शादी केलवा के रहने वाले देशबंधु की राजसमंद की निकिता के साथ हुई. जब बारात पहुंची तो द्वार पर स्वागत भी अनोखे तरीके से किया गया. स्वागत समारोह में राधा-कृष्ण की थीम पर कार्यक्रम हुआ. उल्लासपूर्ण माहौल और भक्ति धुनों और नाच-गाने के बीच वरमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ. दुल्हन बनी निकिता का कहना है कि हर इंसान अपने विवाह के अनुभव को यादगार बनाना चाहता है. इसी के चलते उसने अपने होने वाले पति के साथ यह तय किया कि बाराती घोड़ों पर आएंगे.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2TrZ0t5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages