VIDEO : राजस्थान विश्वविद्यालय में कुलपति के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन - Latest Top News India Tv

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 30, 2019

VIDEO : राजस्थान विश्वविद्यालय में कुलपति के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन एनएसयूआई के छात्र नेता और शोध छात्र प्रतिनिधि के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय के कार्यालयों को बंद करा दिया. उसके बाद लाइब्रेरी और एडमिन ब्लॉक व फाइनेंस ऑफिस को बंद कराने पहुंचे. इसके बाद छात्रों ने कुलपति सचिवालय पर एकजुट होकर नारेबाजी की. छात्रों की प्रमुख मांग थी कि कुलपति प्रोफेसर आरके कोठारी को हटाया जाए. उनका आरोप था कि कुलपति की नीतियां छात्र विरोधी हैं. इस दौरान सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई लेकिन उसने छात्रों से एक दूरी बनाकर रखी. अचानक हुए प्रदर्शन के होते ही पूरे विश्वविद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी काफी सहमे-सहमे नजर आए. विदित हो कि प्रवेश से लेकर परीक्षा तक अनेक मुद्दों पर एनएसयूआई की कुछ मांगे थीं, जिनको कुलपति ने नहीं स्वीकार किया. उसके बाद से ही कुलपति को हटाने की मुहिम छात्र संगठनों ने छेड़ रखी है.

from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2YCgQIX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages